फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: कई स्कूलों ने जमा नहीं करवाई फीस, परीक्षार्थियों का डाटा नहीं हुआ तैयार; मार्च में होने हैं पेपर

Fri, 17 Jan 2025 06:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में होनी हैं। बोर्ड ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन कई ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने परीक्षाओं के लिए निर्धारित शुल्क ही जमा नहीं करवाया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन प्रदेश में अभी भी कई ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने परीक्षाओं के लिए निर्धारित शुल्क ही जमा नहीं करवाया है। इसके चलते बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों का डाटा ही तैयार नहीं कर पा रहा है। स्कूलों को फीस जमा करवाने के लिए एक अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों का डाटा तैयार नहीं हो पाया है, क्योंकि प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अभी तक अभ्यर्थियों की फीस ही जमा नहीं करवाई है। शिक्षा बोर्ड नहीं चाहता कि किसी भी अभ्यर्थी का फीस जमा न होने की स्थिति में एक साल बर्बाद हो। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने स्कूलों को जल्द से जल्द लंबित पड़ी फीस को जमा करवाने को कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें