फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल निर्माता डॉ. परमार की पुत्रवधू सत्या का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

Tue, 12 Nov 2024 05:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की पुत्री सत्या परमार का मंगलवार को निधन हो गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू सत्या परमार (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू सत्या परमार का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाहन के पूर्व विधायक कुश परमार की धर्मपत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की पुत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या परमार के निधन से जिलेभर में शोक की लहर है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है रहा है कि सत्या करीब एक वर्ष से बीमार चल रहीं थीं। उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। शहर के बंकूवाला में स्थित स्वर्गधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उधर, नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व में उपाध्यक्ष रहीं सत्या के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें