प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव का दर्जा दिया गया है। राजीव कुमार के पास मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क का कार्यभार भी है।
एचएएस कैडर में 17 वर्ष की सेवाएं पूरी होने पर राजीव के पद को अपग्रेड किया गया है। इनके अलावा संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग सुरजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव और संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सुरेंद्र सिंह राठौर को अतिरिक्त निदेशक के पद का दर्जा दिया है। कार्मिक विभाग ने इन तीनों अधिकारियों के पद अपग्रेड करने की मंगलवार को अधिसूचना जारी की।