मेधावियों को सिंगापुर भेजने पर विचार
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आए दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को देश और विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने के लिए मानक तय किए जाएंगे। इनमें 20-20 विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं और अन्य 10 विद्यार्थी खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट्स एंड गाइड से भेजने की सिफारिश की गई है। विद्यार्थियों को सिंगापुर भेजने का विचार है।
कॉलेज शिक्षकों, प्रधानाचार्यों को पुरस्कार देने के बनेंगे नियम
बैठक में कॉलेजों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को शिक्षक पुरस्कार दिए जाने को लेकर मानक तय करने और अधिकतम छात्र संख्या वाले कॉलेजों और विद्यालयों में नए विषय शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। युक्तिकरण को लेकर भी अधिकारियों ने सुझाव दिए। विद्यालयों में चपरासी-कम-चौकीदार तथा मल्टीटास्क वर्कर की भर्ती पर चर्चा हुई।
असम, छत्तीसगढ़, गुजरात के मॉडल पर किया मंथन
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए असम, छत्तीसगढ़ और गुजरात के अपनाए गए मॉडल पर मंथन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री को बताया गया कि प्रदेश के 11 हजार विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।