फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: तंत्र विद्या के नाम पर पति ने दोस्त के साथ मिल किया पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, खुंडियां (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक महिला ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने अपनी शिकायत ने बताया कि उसका पति फैक्ट्री में काम करता है और वह वहीं किराये के कमरे में अपने दोस्त के साथ रहता है। 5 अक्तूबर की शाम को वह अपने पति के पास गई थी। इस दौरान खाना खाने के बाद पति ने कहा कि उसका दोस्त तांत्रिक विद्या से इलाज करता है और तुम्हारा भी इलाज करवा देता हूं।

विज्ञापन


इसके बाद उसके पति के तांत्रिक दोस्त ने उसके सामने मंत्र पढ़े और वे तीनों सो गए। उसके पति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तांत्रिक दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर उसने जेठानी के साथ पुलिस थाना खुंडियां में मामला दर्ज करवाया। वहीं, डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें