फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : साइबर अपराध से निपटने के लिए थानों में तैनात होंगे एक्सपर्ट, प्रतिदिन 50 से ज्यादा शिकायतें

Tue, 17 Sep 2024 05:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के थानों में हिमाचल पुलिस एक्सपर्ट (विशेषज्ञ) तैनात करेगी। प्रदेश में रोजाना 50 से ज्यादा मामले साइबर अपराध के आ रहे हैं। 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए शातिर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस अपराध पर काबू पाने के लिए हिमाचल पुलिस एक्सपर्ट (विशेषज्ञ) तैयार कर रही है। इसके बाद इनकी थानों में तैनाती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी की प्रतिदिन 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। महिलाएं, पेंशनर, कर्मचारी और कारोबारी इन शातिरों के निशाने पर रहते हैं।

विज्ञापन


साइबर पुलिस का मानना है कि लोग तब शिकायत करते हैं, जब उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। पुलिस समय-समय पर लोगों को एडवाइजरी भी जारी कर रही है। बावजूद लोग शातिरों के झांसे में आ रहे हैं। ये शातिर मोबाइल पर मैसेज के अलावा व्हाट्सएप करते हैं। इन शातिरों ने फेक आईडी बनाई होती है। कई आईडी में पुलिस के फोटो तक लगाए होते हैं।

वालंटियर का भी लिया जा रहा सहयोग
हिमाचल में अब साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए वालंटियर का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस वालंटियर भी नियुक्त कर रही है। इसके लिए नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है और जिला स्तर पर भी इसकी व्यवस्था की गई है। इसके लिए हिमाचल में करीब 100 वालंटियरों को साइबर अपराध रोकने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें