फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बिजली बोर्ड से मिली एनओसी, 34 चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू; जानें

Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी ने 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल में सौ से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं। निगम को अभी 34 की एनओसी मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड से एनओसी मिलने के बाद परिवहन निगम के डिपो और बस अड्डों पर इन्हें स्थापित किया जा रहा है। हिमाचल में सौ से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं। निगम को अभी 34 की एनओसी मिल चुकी है। हिमाचल में 110 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन्हें लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। निगम के बेड़े में 297 ई-बसें और जुड़ने जा रही है। अगले महीने बसों की पहली खेप आएगी। इन बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाना है। इससे पहले हिमाचल में 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर के आसपास सात बसें हिमाचल आएंगी। इन्हें ऑन ट्रायल लंबे रूटों पर चलाया जाना है। करीब एक सप्ताह तक यह ट्रायल चलेगा। जनवरी में बसों की पहली खेप हिमाचल आएगी। परिवहन निगम की टेक्निकल टीम ने हैदराबाद जाकर कंपनी में तैयार बसों का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम को जो खामियां नजर आईं, उन्हें दुरुस्त करने को कहा गया है। यह सभी बसें वातानुकूलित और आरामदायक होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ इलेक्ट्रिक बसें तैयार हो गई हैं। जनवरी 2026 में बसों की पहली खेप हिमाचल आएगी। हिमाचल में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें