फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सप्ताह में दो दिन दफ्तरों में जन शिकायतें सुनें डीसी और एसपी

Fri, 08 Nov 2024 11:06 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को हफ्ते में दो दिन अपने कार्यालयों में बैठकर जन शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी-एसपी सम्मेलन के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सप्ताह में दो दिन अपने कार्यालयों में बैठकर जन शिकायतों का समाधान करें। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जल्द एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।

विज्ञापन


सभी उपायुक्तों को शासन प्रणाली में सुधार लाने के दृष्टिगत अपने-अपने जिलों में जनता की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को जिलों में लंबित राजस्व मामलों के समाधान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और ऐसे मामलों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों से नियमित बैठकें करने को कहा।

वीरवार को डीसी और एसपी के सम्मेलन के पहले दिन के सत्र की अध्यक्षता करते हुए ऊना, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है और पारदर्शिता व ईमानदार कार्यप्रणाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इससे पहले मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप की रूपरेखा तैयार की है। सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को राज्य सरकार की ओर से निर्धारित अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। 
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रशासनिक सचिव तथा विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के अलावा आला अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

सुशासन सूचकांक में अव्वल रहे कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर को पुरस्कार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘जिला सुशासन सूचकांक 2023-24’ जारी किया और शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कांगड़ा जिला को 50 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे स्थान पर रहे बिलासपुर जिले को 35 लाख रुपये व तीसरे स्थान पर रहे हमीरपुर जिले को 25 लाख रुपये और प्रशंसा पत्र दिया। उन्होंने इस अवसर पर संबंधित जिलों के उपायुक्तों को पुरस्कार राशि के चेक दिए। उन्होंने ‘सांख्यिकी सार 2023-2024’ पुस्तिका का भी विमोचन किया।

लापरवाही की न हो गुंजाइश
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और लोकहित के कार्यों में लापरवाही की कोई भी गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सीएम ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से शासन में सुधार के लिए सुझाव देने को कहा। मुख्यमंत्री ने गोबिंदसागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने के लिए बिलासपुर प्रशासन की सराहना की। नशा माफिया के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें