फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पशुपालन निदेशक के लिए दिल्ली पहुंची जंग, इन्होंने सरकार को पत्र लिख जताई दावेदारी

Wed, 01 Jan 2025 11:54 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पशुपालन विभाग का निदेशक बनने के लिए विभागीय अधिकारियों में घमासान मच गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव धीमान और डॉ. विशाल ने सरकार को पत्र लिखकर पदोन्नत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग हिमाचल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुपालन विभाग का निदेशक बनने के लिए विभागीय अधिकारियों में घमासान मच गया है। खास बात यह है कि निदेशक पद पर पदोन्नत होने के लिए जंग दिल्ली तक पहुंच गई है। इन दिनों विभाग में निदेशक बनने के लिए खूब घमासान चल रहा है। 

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव धीमान ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर योग्यता और वरिष्ठता के मापदंडों के आधार पर उन्हें पदोन्नत कर पशुपालन विभाग के निदेशक पद पर तैनाती देने का आग्रह किया है। संयुक्त निदेशक डॉ. विशाल शर्मा ने भी सरकार को पत्र लिखकर उन्हें वरिष्ठता के मापदंडों पर निदेशक पद पदोन्नत करने की मांग उठाई है।

मौजूदा निदेशक को 6 माह का सेवा विस्तार देने की कवायद शुरू होने के बाद संबंधित मामला हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के समक्ष भी पहुंच गया है। आयोग को पत्र लिखकर बताया कि अनुसूचित जाति से होने के कारण समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के अधिकारी और कर्मचारियों के हितों की रक्षा राज्य का कर्तव्य है। इसलिए अन्याय नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता और वरिष्ठता के मापदंडों पर मैं पशुपालन विभाग के निदेशक पद पर तैनाती के लिए पात्र हूं। मौजूदा निदेशक को सेवा विस्तार दिया जाता है तो इससे मुझे 6 माह का नुकसान होगा। उम्मीद है कि सरकार निराश नहीं करेगी- डॉ. संजीव धीमान संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग

31 जनवरी को मैं सेवानिवृत हो रहा हूं। अगर मुझे निदेशक पद पर पदोन्नति नहीं मिलती तो संयुक्त निदेशक पद से ही सेवानिवृत्त हो जाऊंगा। सरकार ने सेवा विस्तार संबंधी नियमों में बदलाव किया है। उम्मीद है सरकार नियमों-कानूनों के दायरे में ही फैसला लेगी। -डॉ. विशाल, संयुक्त निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें