फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद सिकंदर कुमार, दुर्गम क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एंबुलेंस मांगी

Mon, 03 Aug 2026 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सांसद सिकंदर कुमार ने अत्यंत दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्र चंबा की पांगी घाटी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा के बड़ा भंगाल और शिमला के डोडरा-क्वार के लिए स्थायी एयर एंबुलेंस सेवा स्वीकृत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मिले सांसद सिकंदर कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर हिमाचल के अत्यंत दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्र चंबा की पांगी घाटी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा के बड़ा भंगाल और शिमला के डोडरा-क्वार के लिए स्थायी एयर एंबुलेंस सेवा स्वीकृत करने की मांग उठाई है। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ये दुर्गम क्षेत्र वर्ष में करीब 8 से 9 महीने तक भारी बर्फबारी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश के अन्य हिस्सों से प्रभावित रहते हैं। विशेष रूप से पांगी घाटी का मुख्य मार्ग लगभग 14,500 फीट ऊंचे साच पास से होकर गुजरता है, जो लंबे समय तक बंद रहता है। ऐसी परिस्थितियों में गंभीर मरीजों को 250 से 300 किलोमीटर दूर अस्पतालों तक पहुंचाना अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे कई बार जीवन पर संकट उत्पन्न हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों का अभाव है। हृदयाघात, गंभीर दुर्घटनाओं, गर्भावस्था की जटिलताओं तथा अन्य मेडिकल आपात स्थितियों में केवल सड़क मार्ग पर निर्भर रहना मरीजों के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से समर्पित एवं स्थायी एयर एंबुलेंस सेवा इन क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय पर हिमाचल प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें