नेरवा में प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर
नेरवा में मस्जिदों में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन पर अगले दिन शुक्रवार को पुलिस ने करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश खुरांटा समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि डुंडी माता मंदिर के समीप प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश और कमल ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 126 (2), 189 (2) और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए 196 (1) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में सोनू, रोहितर सरकैक, सोमदत्त, रमन और प्रदीप समेत अन्य को नामजद किया गया है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है।