फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: व्हाट्सएप ग्रुप में की थी अपमानजनक टिप्पणी, बाजार पर्यवेक्षक निलंबित, शिमला हेडक्वार्टर में लगी ड्यूटी

Mon, 29 Dec 2025 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

बाजार पर्यवेक्षक अजय नाथ को कृषि एवं विपणन बोर्ड के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक बयान और टिप्पणी करने पर निलंबित कर दिया गया है। जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती और सरकार कोई फैसला नहीं ले लेती। तब तक उन्हें शिमला हेडक्वार्टर में ही सेवाएं देनी पड़ेंगी। जानें मामला...
विज्ञापन
सीओ निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं विपणन बोर्ड के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक बयान और टिप्पणी करने पर बाजार पर्यवेक्षक अजय नाथ को निलंबित कर दिया गया है। जब तक वह निलंबित रहेंगे, तब उन्हें एपीएमसी हेडक्वार्टर शिमला में तैनात किया गया है। वेतन के रूप में उन्हें इस अवधि के दौरान सिर्फ जीवनयापन करने के लिए गुजारा भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन


जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती और सरकार कोई फैसला नहीं ले लेती। तब तक उन्हें शिमला हेडक्वार्टर में ही सेवाएं देनी पड़ेंगी। उनका निलंबन सर्विस कंडक्ट नियम के तहत किया गया है। जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्होंने यह टिप्पणी की है, उससे जिला मार्केट के चेयरमैन सहित अन्य अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी भी जुड़े हैं। इसके चलते उनका इस प्रकार से टिप्पणी करना ठीक नहीं था।

यही वजह रही कि मार्केटिंग बोर्ड के एमडी हेमिस नेगी ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए। इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। उधर, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजक टिप्पणी करने के लिए बाजार पर्यवेक्षक को एमडी ने निलंबित किया गया है। इसको लेकर उनसे जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें