फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्कूलों में शुरू होगी उद्योग आधारित व्यावसायिक पढ़ाई, शिक्षा बोर्ड ने की पहल

Sat, 14 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड अब स्कूलों में उद्योग आधारित व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड की ओर से प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब स्कूलों में उद्योग आधारित व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड की ओर से प्रारूप तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से मान्यता मिलने के बाद बोर्ड ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। योजना के तहत स्कूलों में ऐसे व्यावसायिक कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिनकी मांग उद्योगों में अधिक है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण देना है, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें नौकरी के लिए भटकना न पड़े।

विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड पहले चरण में स्कूलों में बागवानी (हॉर्टिकल्चर) विषय को व्यावसायिक शिक्षा के तहत शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पाठ्यक्रम और अन्य औपचारिकताओं पर काम किया जा रहा है। आने वाले समय में उद्योगों की जरूरत के अनुसार अन्य व्यावसायिक कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी मांग के आधार पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम तैयार करेगा और उसी के आधार पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। इस पहल से विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्राप्त होगा, जिससे वे स्वरोजगार और रोजगार दोनों के लिए सक्षम बन सकेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को एनसीवीटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त हुआ है। इसके चलते शिक्षा बोर्ड भी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू कर रहा है। शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में उद्योग आधारित व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके चलते उद्योगों की मांग के अनुसार व्यावसायिक कोर्सों को शुरू किया जाएगा। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें