फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: IAS अधिकारी हरबंस खेड़ा और आरडी नजीम बने अतिरिक्त मुख्य सचिव, हिमाचल सरकार ने दिया पदोन्नति का तोहफा

Wed, 01 Jan 2025 02:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी हरबंस खेड़ा और आरडी नजीम को अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी आरडी नजीम, आईएएस अधिकारी हरबंस खेड़ा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों भरत खेड़ा और आरडी नजीम को पदोन्नत कर अतिरिक्त मुख्य सचिव बना दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर कार्मिक विभाग ने बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी किए। 1995 कैडर के इन दोनों अधिकारियों को आईएएस में 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पदोन्नति का तोहफा मिला है।

विज्ञापन


ये दोनों अधिकारी पहले प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त थे। भरत खेड़ा प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में इन्हें परफार्मा आधार पर पदोन्नति मिली है। प्रदेश में वापस आने के बाद इन्हें पदोन्नत पदनाम दिया जाएगा। आरडी नजीम प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इनके पास उद्योग, परिवहन और खाद्य आपूर्ति विभाग का जिम्मा है। दोनों पदोन्नत अधिकारियों को पे मैट्रिक्स का लेवल 17 का एपेक्स स्केल 2,25,000 रुपये मिलेगा। आरडी नजीम को पदोन्नति मिलने पर बुधवार को सचिवालय में इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

हिमाचल में तीन हुई अतिरिक्त मुख्य सचिवों की संख्या
हिमाचल प्रदेश सरकार में अब अतिरिक्त मुख्य सचिवों की संख्या तीन हो गई है। केके पंत और ओंकार शर्मा के अलावा अब आरडी नजीम भी अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते अनुराधा ठाकुर और भरत खेड़ा को परफार्मा आधार पर पदोन्नति दी गई है। जब ये अफसर हिमाचल सरकार में लौटेंगे, तब इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल मार्च में सेवानिवृत होंगे मुख्य सचिव प्रबोध
इसी वर्ष मार्च में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में प्रदेश का नया मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव की दौड़ में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार संजय गुप्ता के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, अनुराधा ठाकुर और ओंकार शर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें