वहीं, अब लोग लोक मित्र केंद्रों में भी बसों की टिकट बुक करवा सकेंगे। बीओडी में हिम बस पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इससे लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे। एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 6000 सीएससी कार्यरत हैं।
इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की बैठक में ‘एसेट मैनेजमेंट एप्लीकेशन’ का शुभारंभ किया गया। इससे बस अड्डों के संचालन, रखरखाव और परिसंपत्तियों की निगरानी को और पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा। बैठक में ठियोग बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स, मंडी बस अड्डे में कार पार्किंग तथा मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण का फैसला लिया गया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) हरबंस सिंह, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सभी गैर सरकारी सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।