हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अगले सप्ताह एमएससी डाटा साइंस और एमएससी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस डिग्री कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके साथ ही इन दोनों कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी से भरी जाने वाली 20-20 कुल 40-40 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विवि की एकेडमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में प्रवेश परीक्षा के सिलेबस को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसमें आईसीटी अवेयरनेस से 60, मैथेमेटिक्स से 20, जनरल लॉजिक एबिलिटी एंड एप्टीट्यूड सेक्शन से बीस अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए सिलेबस में आईसीटी में दस प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जाएंगे। इसमें फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्किंग एंड डाटा कम्यूनिकेशन, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, डाटा स्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में से प्रश्न पूछे जाएंगे।
गणित सेक्शन में कुल बीस प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जाएंगे। इसमें नंबर सिस्टम, फ्रेक्शन एंड डेस्मिलस, परसेंटेज, रेशो और प्रपोशन, एवरेजिज, सिंपल एंड कंपाऊंड, प्रोफिटलॉस एंड डिस्काउंट, टाइम वर्ग, टाइम स्पीड और डिस्टेंस, डिफरेंशियेशन एंड इंटीग्रेशन टॉपिक में से दो-दो प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल लॉजिक और एबिलिटी एंड एप्श्ट्यूड सेक्शन के कुल बीस अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें एनालॉजी, क्लासिफिकेशन, सीरीज कंप्लीशन, कोडिंग, डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, डायरेक्शन सेंस, सायलोगिस्म, पज्जल टेस्ट, लॉजिक वेन डायग्राम और स्टेटमेंट एंड एजंप्शन टॉपिक में से दो-दो प्रश्न इस सेक्शन में पूछे जाएंगे। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि दोनों एमएससी कोर्स अलग-अलग शुरू किए जा रहे हैं। सौ अंकों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन कोर्स के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए तय किए गए पाठ्यक्रम और सैंपल प्रश्नपत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड है।
एमएड की 14 जून से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमएड की सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमएड के पहले और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 जून से शुरू होंगी, जो 25 जून तक चलेंगी। परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर छात्रों की जानकारी के लिए अपलोड कर दिया गया है।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लेने वाली छात्रा खिलाड़ियों की 14 से होंगी यूजी परीक्षाएं
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा खिलाड़ियों की स्नातक डिग्री कोर्स की पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं जून में होंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षाएं 14 से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएंगी। महिला खिलाड़ियों को उनके कॉलेज के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।