फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 14 वर्षीय नाबालिग ने 40 साल की महिला से किया दुराचार का प्रयास, विरोध करने पर किया लहूलुहान

Tue, 04 Nov 2025 05:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में महिला पर जानलेवा हमले में 14 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। घायल महिला को पीजीआई में उपचाराधीन है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास किया था और विरोध किए जाने पर जानलेवा हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बेहोश पड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर सदर थाना के तहत सासन क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमले में 14 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला से दुराचार का प्रयास किया और विरोध किए जाने पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का कान तक हमले में कट गया है। महिला की गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। बीते सोमवार को दोपहर बाद यह वारदात सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल महिला पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। जहां पर उसकी सर्जरी हुई है, लेकिन अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

महिला की उम्र 40 साल
40 वर्षीय यह महिला घास काटने खेतों में जा रही थी और इसी दौरान एक नाबालिग दुराचार करने के इरादे से महिला पर झपट पड़ा। इस बीच महिला ने बचाव किया और दोनों में झड़प हुई। आरोपी ने महिला पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर दराती और डंडे से वार किए। गांव के एक व्यक्ति ने जब महिला को घायल अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचित कर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पर पीड़िता महिला के जेठ की शिकायत और बयान पर प्रारंभिक जांच की गई।

आरोपी नाबालिग ने कबूल किया जुर्म
एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मौके से दराती, डंडा, पेन और टूटी हुई स्केल के टुकड़े बरामद हुए हैं। यहां पर ग्रामीणों से पूछताछ और अन्य सूबूतों और साथ लगते घर में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया। जिसमें आरोपी रास्ते से गुजरता हुआ दिखा है। फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और सुबूत जुटाए हैं। जिसके बाद गांव के लिए नाबालिग आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाना में लाया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को शिनाख्त के लिए पुलिस मौके पर लेकर गई है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने जब विरोध किया तो उसने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में घास काटने गई महिला से मारपीट
पुलिस थाना बड़सर के तहत मारपीट का मामला आया है। गांव जबली की क्रांती देवी ने थाना में शिकायत दी है कि जब वह अपनी भूमि पर घास काटने गई थी तो दो लोगों ने उसे पत्थर मारना शुरू कर दिए। महिला के बालों को भी नोचा गया। इस दौरान महिला को चोटें आई हैं। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें