फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: अध्ययन अवकाश पर जाने वाले एमबीबीएस चिकित्सकों को अब पूरा वेतन देगी हिमाचल सरकार

Thu, 20 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अध्ययन अवकाश पर जाने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों को पहले केवल 40 फीसदी वेतन मिलता था, लेकिन अब हिमाचल सरकार पूरा वेतन प्रदान करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार स्नातकोत्तर अध्ययन और विशेष प्रशिक्षण लेने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों को पूरा वेतन प्रदान करेगी। इससे पूर्व अध्ययन अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों को केवल 40 फीसदी वेतन मिलता था। इससे उनके लिए उच्च चिकित्सा प्राप्त करना कठिन हो रहा था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सक अपने शैक्षणिक दायित्व के साथ-साथ मरीजों की देखभाल भी करते हैं। यह राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली के लिए भी महत्वपूर्ण है। अध्ययन अवकाश के दौरान पूरा वेतन देने का निर्णय चिकित्सकों को उनकी शिक्षा और पेशेवर जिम्मेदारियों के मध्य संतुलन बनाने में मददगार सिद्ध होगा। इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। विशेषज्ञता को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद ये चिकित्सक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देगें, जिससे हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली भी और अधिक मौजूद होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश में ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई पहल की जा रही हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए निवेश किए गए हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य राज्य में जाने की आवश्यकता कम हुई है। सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक और एमडी विशेषज्ञों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें