फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नौ मई तक गगल एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए बंद, इमरजेंसी में सेना की ओर से किया जाएगा इस्तेमाल

Wed, 07 May 2025 05:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 9 मई रात 12 बजे तक इस एयरपोर्ट पर कोई भी नागरिक उड़ान नहीं हो पाएगी। है। अब केवल इस एयरपोर्ट का उपयोग आपात स्थिति में भारतीय सेना की ओर से किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा की दृष्टि से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। अब केवल इस एयरपोर्ट का उपयोग आपात स्थिति में भारतीय सेना की ओर से किया जा सकता है। सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 9 मई रात 12 बजे तक इस एयरपोर्ट पर कोई भी नागरिक उड़ान नहीं हो पाएगी। अगर हालात सामान्य रहे तो 10 मई से नियमित नागरिक उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में गगल एयरपोर्ट से दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के लिए कुल 16 उड़ानें होती हैं। धर्मशाला में हो रहे आईपीएल के मैचों और पर्यटन सीजन के चलते कुछ समय से नागरिक उड़ानों में काफी भीड़ है। पूर्व में रोजाना कई पर्यटक हवाई यात्रा कर गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद टैक्सियों से धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, सतोवरी और पालमपुर व इसके आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख करते रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। अब हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। उधर, गगल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों के तहत 9 मई रात 12 बजे तक गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद होने से यात्री परेशान
पाकिस्तान पर मंगलवार रात को एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार से आगामी 72 घंटों के लिए गगल एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अचानक हवाई सेवाएं बंद होने से ज्यादा परेशानी हुई। जानकारी के अभाव में कई यात्री, जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक की थी, वह एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना होना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें