फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खाद्य आयोग अध्यक्ष ने पीडीएस में निम्न गुणवत्ता, संक्रमित गेहूं को अस्वीकार करने के दिए निर्देश

Wed, 08 Apr 2026 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं और गेहूं के आटे की खरीद, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, फोर्टिफिकेशन और वितरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। 
विज्ञापन
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य खाद्य आयोग की बुधवार को बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं और गेहूं के आटे की खरीद, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, फोर्टिफिकेशन और वितरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मीलों को एफसीआई गोदामों से ही निम्न गुणवत्ता व संक्रमित गेहूं को अस्वीकार करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्णय लिया गया कि मिलर्स संबंधित जिला नियंत्रकों को खरीद एवं मिलिंग की समय सीमा संबंधी जिलावार रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने की। जिला शिमला, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी के आटा मिल मालिकों ने भाग लिया। बैठक में फोर्टिफिकेशन प्रीमिक्स के सटीक मिश्रण के लिए माइक्रो-फीडर तकनीक अपनाने को प्रोत्साहित किया गया। पैकेजिंग से संबंधित मुद्दों, जैसे बैग की शेल्फ लाइफ एवं लेमिनेशन पर भी चर्चा की गई, जिसमें मिलर्स ने नमी के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए वजन में अनुमेय सहनशीलता की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें