फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: फंदे से लटकी मिली महिला शिक्षक, प्रताड़ना-आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत चार गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 05:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में सरकारी स्कूल में कार्यरत एक महिला व्यावसायिक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
खुदकुशी मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में सरकारी स्कूल में कार्यरत एक महिला व्यावसायिक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आशिमा पत्नी काशीम अली, निवासी गांव बारू, डाकघर सधोट, तहसील सरकाघाट और वर्तमान निवासी भोजपुर (सुंदरनगर) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आशिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयदेवी में व्यावसायिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं और अपने पति के साथ जयदेवी में किराये के मकान में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम आशिमा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

मृतक महिला के भाई आशिद पुत्र सुलेमान अंसारी निवासी भोजपुर की शिकायत पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आशिमा को उसके पति, सास, ससुर और ननद की ओर से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि बुधवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें