वेतन पर 1.25 और पेंशन पर 1.60 प्रतिशत दिया जा रहा ब्याज
सीएम सुक्खू ने कहा कि वेतन पर हर माह 1,200 करोड़ और पेंशन पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। यानी वेतन और पेंशन पर कुल व्यय 2,000 करोड़ होता है। वेतन के लिए कर्ज लेने पर प्रतिदिन 0.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, जो पांच दिनों का 1.25 प्रतिशत बनता है। इसी तरह पेंशन पर रोजाना का ब्याज 0.16 प्रतिशत दैनिक आधार पर दिया जाता है। यह दस दिन में 1.60 प्रतिशत होता है। यानी कुल ब्याज 2.85 प्रतिशत बनता है।
बाजार से कर्ज उठाने की सीमा केवल 2,317 करोड़ रुपये ही बची
सीएम ने सदन को बताया कि भारत सरकार से प्राप्त अनुमति के अनुसार बाजार से ऋण उठाने के लिए 2,317 करोड़ रुपये की ही सीमा बची है, जिसका सरकार को आगामी चार महीनों यानी सितंबर से दिसंबर तक विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना होगा।