फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Employees Salary: आज मिलेगा कर्मचारियों को वेतन और 10 सितंबर को पेंशन, अगले महीने एक को वेतन देने पर विचार

Thu, 05 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा, वह सदन को अवगत करवाना चाहते हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को देंगे। 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को वीरवार को वेतन मिलेगा, जबकि पेंशनधारकों को 10 सितंबर को पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की ओर से व्यवस्था के प्रश्न के तहत वेतन और पेंशन का मामला उठाए जाने के बाद वक्तव्य देकर इसे स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले महीने एक तारीख को वेतन देने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने वेतन और पेंशन देरी से देने का कारण बताते हुए कहा कि कर्ज के अनावश्यक ब्याज से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा, वह सदन को अवगत करवाना चाहते हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को देंगे। इसका कारण यह है कि सरकार खर्चों की प्राप्तियों के साथ मैपिंग करके वित्तीय संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहती है। यह सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। इस तरह के प्रबंधन से सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कर्ज पर ब्याज राशि को बचाने का प्रयास होगा। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि यह व्यवस्था सरकार के बोर्डों और निगमों के लिए नहीं होगी, जो अपने संसाधनों का आकलन करके सही निर्णय ले सकते हैं।

यह है बजट का गणित, हर महीने बचेंगे तीन करोड़
मुख्यमंत्री ने सदन में बजट के गणित को समझाते हुए कहा कि सरकार को वेतन और पेंशन की अदायगी हर महीने पहली तारीख को करनी पड़ती है। भारत सरकार से राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 520 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि 10 तारीख को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर 740 करोड़ रुपये मिलते हैं। पहली तारीख को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए सरकार को बाजार से 7.50 प्रतिशत की दर से अग्रिम ऋण उठाकर अनावश्यक रूप से ब्याज का बोझ उठाना पड़ता है। वर्तमान सरकार व्यय की प्राप्तियों के साथ मैपिंग कर हर माह लगभग तीन करोड़ रुपये बचाएगी। एक साल में इससे 36 करोड़ की बचत होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वेतन पर 1.25 और पेंशन पर 1.60 प्रतिशत दिया जा रहा ब्याज
सीएम सुक्खू ने कहा कि वेतन पर हर माह 1,200 करोड़ और पेंशन पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। यानी वेतन और पेंशन पर कुल व्यय 2,000 करोड़ होता है। वेतन के लिए कर्ज लेने पर प्रतिदिन 0.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, जो पांच दिनों का 1.25 प्रतिशत बनता है। इसी तरह पेंशन पर रोजाना का ब्याज 0.16 प्रतिशत दैनिक आधार पर दिया जाता है। यह दस दिन में 1.60 प्रतिशत होता है। यानी कुल ब्याज 2.85 प्रतिशत बनता है।

बाजार से कर्ज उठाने की सीमा केवल 2,317 करोड़ रुपये ही बची
सीएम ने सदन को बताया कि भारत सरकार से प्राप्त अनुमति के अनुसार बाजार से ऋण उठाने के लिए 2,317 करोड़ रुपये की ही सीमा बची है, जिसका सरकार को आगामी चार महीनों यानी सितंबर से दिसंबर तक विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें