आठवीे कक्षा की डेटशीट
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं सभी राजकीय और संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के अध्ययन केंद्रों में आंतरिक रूप से होंगी, जहां संबंधित विषय के शिक्षक मौके पर ही प्रश्नपत्र तैयार करवाएंगे। 8वीं कक्षा की 16 सितंबर को अंग्रेजी, 18 को कला, 19 को गणित, 21 को हिंदी, 22 को संस्कृत, 23 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और 24 सितंबर को समाजिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन होगा।
10वीं कक्षा की डेटशीट
10वीं कक्षा की 16 सितंबर को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, 18 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 को अंग्रेजी, 21 को गणित, 22 को होम साइंस और 23 हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। इसके अलावा 24 को आर्ट, इकनॉमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपैरल्स और फूड प्रोडक्शन विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं 25 को उर्दू, संस्कृत और पंजाबी, 26 को कंप्यूटर साइंस और 28 सितंबर को सोशल साइंस विषय की परीक्षा होगा।
12वीं कक्षा की डेटशीट
12वीं कक्षा की 16 सितंबर को इकनॉमिक्स, 18 को होम साइंस, 19 को केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी, 21 को सोशियोलॉजी, 22 को पॉलिटिकल साइंस, 23 को संस्कृत, 24 को अकाउंटेंसी और फिजिक्स, 25 को हिस्ट्री, 26 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 28 को बायोलॉजी, 29 को ज्योग्राफी की परीक्षा होगी। वहीं 30 अगस्त को फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और और फूड प्रोडक्शन विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं पहली अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 3 को अंग्रेजी, 5 को हिंदी और उर्दू, जबकि 6 अक्तूबर को गणित विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।