600 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेगी हिमाचल सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार 600 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेगी। वीरवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह ऋण दस साल के कार्यकाल के लिए लिया जाएगा। इसे 16 अक्तूबर 2034 तक चुका दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार इस ऋण को हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों पर इस्तेमाल करने के लिए लिया जा रहा है।