उपभोक्ताओं ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और कंपनी से इस गंभीर लापरवाही के लिए जवाब मांगा जाए। खाद्य आपूर्ति विभाग से भी मांग की है कि कंपनी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाएं न हों, उसके लिए कड़े दिशा-निर्देश तय किए जाएं, क्योंकि मामला उपभोक्ता अधिकारों का भी है।
उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के लिए खेद है। जांच की जाएगी की गलती कहां हुई है। पैकिंग सेक्शन से बात की जा रही है, उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।- जीतराम कौंडल, संस्थापक एवं महासचिव, कामधेनु हितकारी मंच, बिलासपुर
मामला ध्यान में आया है। मार्केट में जाकर दही की जांच की जाएगी। यदि इस तरह की कोई धांधली पाई गई तो कंपनी पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - केएस ठाकुर, खाद्य निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर