फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: कारोबारी की तलाश में कोलकाता जाएगी एसआईटी, 20 अरब तक पहुंचा घोटाला

Wed, 18 Sep 2024 06:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी घोटाला 20 अरब तक पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस की एसआईटी को एक कारोबारी की तलाश है। एसआईटी जल्द कोलकाता और पंजाब में दबिश देने जा रही है। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के तार कोलकाता से भी जुड़े हैं। पुलिस की एसआईटी को एक कारोबारी की तलाश है। एसआईटी जल्द कोलकाता और पंजाब में दबिश देने जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हो रहे हैं। प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी घोटाला 20 अरब तक पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस ने 89 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर ठगी को लेकर 20 मामले दर्ज किए गए हैं। 6 लोगों की धनराशि भी वापस हो गई है। मामले में चार चार्जशीट दायर कर दी हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में यह मामला उठता आ रहा है। सबसे पहले यह मामला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में निर्दलीय विधायक रहे चुके होशियार सिंह ने उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में कमेटी का गठन किया गया। इस बार भी मानसून सत्र में यह मामला उठा है। पुलिस एसआईटी सुभाष को मुख्य आरोपी मानकर चल रही है। यह आरोपी दुबई में छिपा है। एसआईटी आरोपी को स्वदेश लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि अगले महीने आरोपी का वीजा खत्म होने जा रहा है। वीजा की अवधि न बढ़े, इसके लिए एसआईटी औपचारिकताओं में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें