'नदी नालों से दूर रहें पर्यटक'
पर्यटकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू के कहा कि पर्यटक शहरी क्षेत्रों में रहें और नदी नालों और दुर्गम पहाड़ों से दूर रहें। दुर्गम क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे क्षेत्रों की और न जाएं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु रुप से चल रहे हैं और लोग निर्माण विभाग लगातार सड़कों को बहाल कर रहा है। बारिश के चलते पावर प्रोजेक्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और यहां पर कामकाज प्रभावित हुआ है। पिछले दो तीन वर्षों से बादल फटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है जोकि चिंताजनक है। इसके पीछे के कारण की समीक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद नदी नालों के करीब मकान बनाने के टीसीपी नियमों में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार को भी ऐसी परिस्थिति में तुरंत मदद करनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई और सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट निर्माण में देरी पर चिंता जाहिर की है।