फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- 28 दिसंबर को जाऊंगा दिल्ली, केंद्रीय मंत्रियों से मिलूंगा; करूंगा हक की बात

Wed, 25 Dec 2024 03:12 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के हित के लिए काम कर रहे हैं। देश में संघीय ढांचा है और इसमें हर राज्य के अपने अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि वह 28 दिसंबर को कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। जिन मंत्रियों से मुलाकात का समय मिलेगा, वह उनके सामने हिमाचल प्रदेश के अधिकार की बात रखेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने शिमला के रिज पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जो देश के प्रधानमंत्री थे उनकी आज 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर मैं यह कहना चाहूंगा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का हिमाचल से बहुत पुराना रिश्ता था। वह हिमाचल के मनाली में प्रीणी में आते थे और अक्सर हिमाचल के प्रति और प्रकृति के प्रति उनका एक अपना मोह था। वह एक कवि थे। वह एक भारतीय जनता पार्टी के जब को फाउंडर मेंबर थे और मैं यह भी कहना चाहूंगा वह एक स्टेट्समैन के रूप में कार्य करते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

'स्पष्टवादी थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा एक बार तो कांग्रेस पार्टी की जब केंद्र में सरकार थी तो अटल बिहारी वाजपेयी जी को यूएनओ में टीम लीडर बनाकर भेजा गया तो उस समय की लोकतांत्रिक जो चीज थी उसको वो व्याख्यान करते थे और देश की गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते थे। स्पष्टवादी थे। पहले दिन जब उनकी 13 दिन की सरकार बनी, फिर 13 महीने की सरकार बनी। फिर पूरे टर्म की उनकी सरकार बनी। तो बिल्कुल स्पष्टता से अपनी बात करते थे। उन्होंने जो देश के लिए किया है, उसको हमारा हिंदुस्तान हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन

'हमारा जीएसटी कंपनसेशन हुआ बंद'
हमारी सीडब्ल्यूसी की दो दिन की बैठक है और सीडब्ल्यूसी की दो दिन की बैठक के बाद मैं 28 तारीख को। वहां जिस भी मंत्री से अपॉइंटमेंट अगर मिलती है तो मैं उनसे मिलकर आऊंगा और निश्चित तौर पर प्रदेश के हित की बात और प्रदेश के हित के लिए हमें मिलना जरूरी भी होता है। फेडरल स्ट्रक्चर में हर स्टेट में का एक राइट होता है। इस दृष्टि से हम आने वाले समय में जनवरी के महीने में हमारी काफी व्यस्तता रहेगी और इस मामले में क्योंकि बजट है और बजट से संबंधित हम सब चीजों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे, क्योंकि हमारा जो जीएसटी कंपनसेशन है, जो क्योंकि हम प्रोड्यूसर स्टेट है, हम कंज्यूमर स्टेट नहीं है। जीएसटी लगता है जैसे कि जो शिमला में कोई चीज खरीदेगा तो उसमें जीएसटी लगेगा। अब हम बद्दी को फार्मा हब तो कहते हैं लेकिन उससे जीएसटी हमको कम आता है तो जीएसटी कंपनसेशन हमारा बंद हुआ है।

'हमारी लोन लिमिट को भी किया गया है कम'
17 से 22 तक जीएसटी कंपनसेशन था जो हर साल ढाई 3000 करोड़ रुपए आता था वह खत्म हुआ हुआ है। दूसरा। आरडीसी कम हुई हुई है और सारे रिसोर्स कम किए। हमारी ओपीएस देने के कारण हमारी लोन की लिमिट को भी कम कर दिया गया है। इन सब स्थितियों से मैं आने वाले समय में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करके इस बात को उठाऊंगा भी और यह मैं सोचूंगा कि हम हमें कैसे प्रदेश की जो हमने दिशा तय की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे प्रदेश की दिशा तय करने में हमारे सभी विधायक, मंत्रिमंडल और जो हमने बजट में कहा उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और जो गति पकड़नी थी वह बहुत तेजी से गति पकड़ी है और हमारे खजाने में पैसा आना शुरू हुआ। यह बहुत अच्छी बात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें