फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू करेंगे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता, जानें कौन कहां करेगा ध्वजारोहण

Fri, 07 Aug 2026 08:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह समारोह सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार ने जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह समारोह सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार ने जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न मंत्री विभिन्न जिलों में राष्ट्रध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चंबा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल सोलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा के धर्मशाला में समारोह में शामिल होंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान कुल्लू में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के रिकांगपियो में और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन

अन्य जिलों में मुख्य अतिथि
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी सिरमौर के नाहन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा मंडी में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर लाहौल-स्पीति के केलांग में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों के निर्देश
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन समारोहों के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को सूचित किया गया है। सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हों और नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें