फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामला: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा इतनी ही शुभचिंतक तो सीबीआई जांच करवाने से किसने रोका

Mon, 07 Apr 2025 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर भाजपा इतनी ही उनकी शुभचिंतक है तो सरकार केंद्र में इनकी है तो सीबीआई को बोला जा सकता है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दो टूक कहा कि चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में कहा कि निर्दोष को तंग नहीं करेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में दो तरह की जांचें की जा रही हैं। सरकार इस मामले में संवेदनशीलता दिखा रही है कि इसे गंभीरता से लिया जाए। रिपोर्ट के आधार पर वह आगे बढ़ेंगे। अगर भाजपा इतनी ही उनकी शुभचिंतक है तो सरकार केंद्र में इनकी है तो सीबीआई को बोला जा सकता है। भाजपा को इतनी चिंता है तो सीबीआई जांच करवाने से किसने रोका है।

विज्ञापन


सोमवार को सीएम सुक्खू ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विमल नेगी के परिवार के साथ उनकी संवेदनशीलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जो कैंडल मार्च निकाल रहे हैं, वह राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे हैं। कहा कि हिमाचल प्रदेश का बेड़ा गर्क पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये आने के बावजूद वह सरकारी कर्मचारियों का एरियर नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन किया है।

जहां दृष्टिबाधितों के पद होंगे, भरे जाएंगे
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दृष्टिबाधितों के आंदोलन पर कहा कि वह भाजपा के समय से हैं। हमारे पास जहां पद होंगे, वहां भरे जाएंगे। जहां पद नहीं होंगे, वहां पर किसी अन्य तरीके से लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें