फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नई दिल्ली में गडकरी से मिली मुख्यमंत्री सुक्खू, सड़कों और रोपवे परियोजनाओं को लेकर हुई बातचीत

Tue, 15 Jul 2025 05:56 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर आपदा से हुए नुकसान के बारे में बताया और कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग और प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोनाओं में विभिन्न कारणों से हो रहे विलंब के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और इन परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने का आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

ज्यादा से ज्यादा रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति देने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। इसके अलावा उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के संबंध में भी चर्चा की। जिनका मामला रक्षा मंत्रालय से उठाया गया है। उन्होंने इन सड़कों पर भी जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अधिक संख्या में रोप-वे परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया, ताकि यातायात की समस्या का समाधान कर लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने दिया ये आश्वासन
केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव लोक निर्माण अभिषेक जैन, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, किया ये आग्रह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें