फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: भतीजे की शादी के लिए शिक्षक को नहीं मिली छुट्टी, संघ ने दी धरने की चेतावनी

Wed, 19 Nov 2025 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक शिक्षक ने भतीजे की शादी समारोह के लिए छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। अब शिक्षक के समर्थन में तीसा खंड का प्राथमिक शिक्षक संघ उतर आया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवीकोठी के कार्यकारी प्रधानाचार्य पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला टेपा के शिक्षक ने भतीजे की शादी समारोह के लिए छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। अब शिक्षक के समर्थन में तीसा खंड का प्राथमिक शिक्षक संघ उतर आया है। संघ ने इसे अधिकारों का हनन बताया है और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक पाठशाला टेपा में कार्यरत एक अध्यापक ने 17 नवंबर को प्रधानाचार्य के पास अवकाश के लिए आवेदन किया। इसमें उन्होंने अपने घर में विवाह समारोह होने के चलते 4 दिसंबर के लिए अर्जित अवकाश मांगा, प्रधानाचार्य ने विधानसभा सत्र चलने का हवाला देते हुए आवेदन खारिज कर दिया। यह बात जैसे ही प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को पता चली तो मामले ने तूल पकड़ लिया। शिक्षक संघ ने इस निर्णय को तर्कहीन और अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। प्राथमिक शिक्षा खंड तीसा के अध्यक्ष दुनी शमी ने कहा कि विधानसभा सत्र का कारण बताना किसी भी नियम में उल्लेखित नहीं है और इस तरह छुट्टी अस्वीकार करना शिक्षकों के प्रति प्रताड़ना जैसा व्यवहार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर प्रणाली पहले ही शिक्षकों में असंतोष का कारण बनी हुई है और इस तरह की मनमानी से हालात और बिगड़ रहे हैं। किसी भी आंदोलन की स्थिति में समस्त जिम्मेदारी अस्थायी प्रधानाचार्य और सरकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें