फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रामपुर के रठोह गांव में तीन मंजिला मकान सामान सहित जलकर राख, देखें वीडियो

Wed, 19 Nov 2025 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दलाश (रामपुर बुशहर)।

सार

 शिमला जिले के उपमंडल रामपुर की दलाश पंचायत के रठोह गांव में तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन
रठोह गांव में तीन मंजिला मकान जला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल आनी की दलाश पंचायत के रठाेह गांव में मंगलवार देर रात को एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में मकान के छह कमरे जलकर राख हो गए। मकान में रखा सारा सामान भी जल गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। पुलिस भी आग लगने के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन



आग रात करीब 11 बजे लगी। मकान में नेपाल मूल के लोग किराये पर रह रहे थे। आग लगने की भनक लगते ही मजदूर समय रहते घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग की लपटों ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग की चपेट में मकान में रखा सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि यह चार भाइयों का संयुक्त मकान था, जिसमें नेपाल मूल के तुलसी राम और अन्य मजदूर रह रहे थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह राजस्व विभाग की टीम और लूहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को राहत राशि दी जाएगी। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि मौके पर लूहरी पुलिस छानबीन कर रही है। आग किन कारणों से लगी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें