फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजना का दर्जा

Tue, 22 Sep 2026 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चंबा-किलाड़ मार्ग को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजना का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन
चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चंबा-किलाड़ मार्ग को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजना का दर्जा दे दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत अब इस सड़क के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के अधीन होगी तथा परियोजना को स्ट्रैटेजिक रोड हेड फंड के माध्यम से वित्तपोषित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने देशभर में राष्ट्रीय महत्व की 11 रणनीतिक सड़क परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन

इनमें हिमाचल प्रदेश की तीन परियोजनाएं शामिल हैं। चंबा-किलाड़ मार्ग को प्राथमिकता-2 श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा खानागुंती-लामखागा दर्रा-हरसिल और वांगतु-मुड-अट्टरगू सड़क परियोजनाओं को भी सूची में स्थान मिला है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से चंबा जिले के चुराह, पांगी और किलाड़ जैसे दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों को वर्षभर बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्तमान में भारी बर्फबारी, भूस्खलन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन क्षेत्रों का संपर्क अक्सर प्रभावित होता है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग डबल लेन मानकों के अनुरूप विकसित करने का प्रावधान किया गया है। परियोजना के तहत नए सड़क खंडों के निर्माण और किलाड़ तक निर्माणाधीन मार्गों के साथ बेहतर संरेखण (अलाइनमेंट) तैयार करने पर भी विचार किया जाएगा। परियोजना के क्रियान्वयन में सीमा सड़क संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जबकि वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने जताया आभार
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि चंबा-किलाड़ मार्ग को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजना में शामिल किया जाना चंबा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। महाजन ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से चुराह, पांगी और किलाड़ जैसे क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को वर्षभर सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें