फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: नालागढ़ में दंपती के साथ मारपीट मामला, कोर्ट ने आरोपी डीएसपी लखबीर सिंह को 5 मार्च तक जेल भेजा

Fri, 21 Feb 2025 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

दंपती के साथ मारपीट और प्रताड़ना मामले में कोर्ट ने आरोपी डीएसपी लखबीर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जेल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ पुलिस थाना में दंपती के साथ मारपीट और प्रताड़ना मामले में विशेष जांच टीम ने डीएसपी लखबीर सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। पुलिस थाना नालागढ़ में मामले में भगोड़ा घोषित डीएसपी लीव रिजर्व बद्दी लखवीर सिंह ने वीरवार को नालागढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था 15 फरवरी को कोर्ट ने डीएसपी को भगोड़ा करार दिया था।

विज्ञापन


लंबे समय से डीएसपी संबंधित मामले में फरार चल रहा था। इससे पहले एसआईटी पूर्व एसएचओ नालागढ़ कुलदीप शर्मा, एसआई अशोक राणा, एएसआई कल्याण सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और चंद्र किरण गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में सभी जमानत पर चल रहे है। डीआईजी क्राइम डीके चौधरी का कहना है फरार डीएसपी लखबीर ने वीरवार को सरेंडर कर दिया था। जिसे कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। शुक्रवार को आरोपी को दोबारा पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 5 मार्च तक जेल भेज दिया है।

क्या है मामला
उत्तराखंड निवासी पति-पत्नी थाना नालागढ़ में दर्ज एक मामले में दोषी चल रहे थे। आरोप हैं कि पुलिस कस्टडी में डीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के साथ प्रताड़ित किया। इसके बाद कोर्ट ने इन सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे और पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें