राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर और अक्तूबर-2026 सत्र की मैट्रिक एवं जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में संचालित होंगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर और अक्तूबर-2026 सत्र की मैट्रिक एवं जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में संचालित होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययन केंद्र स्तर पर आंतरिक रूप से करवाई जाएंगी और संबंधित विषय के शिक्षक और परीक्षक ही प्रश्नपत्र तैयार करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि किसी विषय के लिए संबंधित अध्ययन केंद्र में शिक्षक या परीक्षक उपलब्ध नहीं है, तो अध्ययन केंद्रों को संबंधित जिले के उप निदेशक (शिक्षा) से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर संबंधित स्कूल यूजर लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अध्ययन केंद्र अपने लॉगिन से आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।