फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Band: हिमाचल में बंद का दिखा व्यापक असर, कारोबारियों ने निकाली रैलियां, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Sun, 15 Sep 2024 10:55 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

शनिवार को हिमाचल में बंद का व्यापक असर दिखा। व्यापार मंडलों के आह्वान पर किए गए बंद में सभी दुकानदारों ने सहयोग किया। जानें कहां कैसे रहा नजारा...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बंद का व्यापक असर दिखा। प्रदेश में कारोबारियों ने रैलियां निकालीं। हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल की कॉल पर दो से तीन घंटे दुकानें बंद रखीं। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों के पंजीकरण की मांग उठाई गई। साथ ही संजौली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। 
विज्ञापन


ऊना, अंब और दौलतपुर चौक क्षेत्र में दो घंटे तक बाजार बंद रखे गए। रामपुर में शनिवार को बाजार बंद रहा। रोहड़ू में एक बजे तक दुकानें बंद रहीं। जिला मुख्यालय कुल्लू में हिंदू संगठनों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। संगठनों ने रामशिला से लेकर ढालपुर एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों ने हुए हिंदुओं ने कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बनी मस्जिद को हटाने की बात कही। इस दौरान रामशिला में हनुमान चालीसा का पाठ कर धरना शुरू किया। 

विज्ञापन


व्यापार मंडलों के आह्वान पर किए गए बंद में सभी दुकानदारों ने सहयोग किया। भुंतर में कुछ मॉल को व्यापार मंडल ने बंद करवाया। कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल, बंजार में बाजार दो से तीन घंटे बंद रखे गए। किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर, छोटी काशी मंडी सहित जिले के बाजार दो से तीन घंटों तक बंद रहे। इस दौरान कुछ बाजारों में इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं। मंडी में सुबह नौ से 11 बजे तक बाजार बंद रहे। सुंदरनगर में तीन घंटों तक बाजार बंद रहा। यहां सुबह 9 से 12 बजे तक व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं। 

मंडी के धर्मपुर में सुबह 9 से 11 बजे तक व्यापारियों ने बंद का पूर्ण समर्थन किया। वहीं, नेरचौक बाजार दो घंटों तक बंद रहा। जोगिंद्रनगर में भी करीब तीन घंटों तक बाजार बंद रहा। जोगिंद्रनगर में व्यापार मंडल सहित हिंदू संगठनों ने रोष रैली भी निकाली। सुंदरनगर में भी लोगों ने प्रदर्शन किया। बिलासपुर बाजार दोपहर 12:00 बजे, घुमारवीं बाजार दोपहर 1:00 बजे और झंडूता बाजार 1:30 बजे तक बंद रहा। पांवटा साहिब में दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखा गया। शिमला और सोलन में दुकानें खुली रहीं, परवाणू में बाजार बंद रहे। सोलन शहर में रविवार को दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

विहिप का विधि प्रकोष्ठ निशुल्क लड़ेगा प्रदर्शनकारियों के केस
विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ ने प्रदर्शनकारियों का केस निशुल्क लड़ने की पेशकश की है। परिषद के उत्तर क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने कहा कि संजौली में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। यह लोगों की जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा था। इसको देखते हुए विधि प्रकोष्ठ ने यह निर्णय लिया है।

पालमपुर में अवैध खोखे को उखाड़ा, पुलिस के साथ गहमागहमी
मस्जिद में अवैध निर्माण और बाहरी लोगों के हिमाचल में बिना पंजीकरण रहने के खिलाफ शनिवार को कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला, लंज और थुरल में सुबह 9 से 12 बजे तक तीन घंटे बाजार बंद रहा। पालमपुर में हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एक अवैध खोखे को उखाड़ फेंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हलकी गहमागहमी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें