फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सात जिलों के सीबीएसई स्कूलों में 62 प्रधानाचार्यों की तैनाती, मेरिट पर हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट

Mon, 13 Jul 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार ने राज्य के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना को गति देने के लिए बड़े स्तर पर प्रधानाचार्यों की तैनाती एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत 62 प्रधानाचार्यों (स्कूल काडर) को सीबीएसई संबद्ध पीएमश्री, मॉडल तथा उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना को गति देने के लिए बड़े स्तर पर प्रधानाचार्यों की तैनाती एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत 62 प्रधानाचार्यों (स्कूल काडर) को सीबीएसई संबद्ध पीएमश्री, मॉडल तथा उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सबसे अधिक नियुक्तियां शिमला जिले में की गई हैं, जहां 21 प्रधानाचार्यों को विभिन्न पीएमश्री, मॉडल और उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात किया गया है। इसके अलावा मंडी में 17, चंबा 8, सिरमौर 7, कुल्लू 4, किन्नौर 4 तथा लाहौल-स्पीति में एक प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों में नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई है, वहां पहले से तैनात अधिकारी अगले आदेशों तक संबंधित जिला उपनिदेशक कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों में तैनाती और स्थानांतरण ‘स्कीम फॉर सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस इन हिमाचल प्रदेश’ के प्रावधानों के अनुसार संचालित होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को निर्धारित माध्यम से भेजें। आदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी किए गए हैं।
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें