मणिमहेश यात्रियों के लिए निशुल्क बस सेवा रहेगी जारी : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए लगातार निशुल्क सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 153 बसों के माध्यम से लगभग 6,647 श्रद्धालुओं को पठानकोट और कांगड़ा तक पहुंचाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। ब्यूरो