हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनावी ड्यूटी पर गए 12 आईएएस अधिकारियों के स्थान पर उनका कार्यभार अन्य अधिकारियों को दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कई आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार सचिव स्तर से लेकर निदेशक और प्रबंध निदेशक स्तर तक के अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। चुनावी ड्यूटी पर प्रियंका वासु इंगती, रितेश चौहान, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा, राघव शर्मा, आदित्य नेगी, कमलकांत सरोच, नीरज कुमार, निपुण जिंदल, रोहित जम्वाल, डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा और राम कुमार गौतम गए हैं। इसमें श्रम एवं रोजगार, पशुपालन, ऊर्जा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, परिवहन, डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।