फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी भर्ती के इंटरव्यू पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 26 Jul 2013 12:02 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार हाईकोर्ट ने रोक दिए हैं। बैकलॉग के 582 पदों को भरने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिलों में इंटरव्यू ले रहा था।
विज्ञापन


अब यह साक्षात्कार सितंबर महीने में प्रस्तावित टीचर एलिजीबिलिटी टेस्ट (टीईटी) के रिजल्ट के बाद ही हो पाएंगे। यह भर्ती अब लंबे समय के लिए रुक गई है।

पहले इन साक्षात्कारों को प्रदेश में मंडी उपचुनाव की आचार संहिता के कारण स्थगित किया गया था। इससे पहले उस शर्त के कारण विवाद हुआ था कि केवल 07 मई 2013 तक टैट प्रमाणपत्र रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवाने वाले ही आवेदन कर सकेंगे।

लेकिन बाद में प्रार्थियों की मांग पर विभाग ने इस शर्त को हटा दिया था।

एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि इस मसले पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिलों में निर्देश भिजवा कर साक्षात्कारों को रुकवा दिया है।
विज्ञापन


सितंबर में टैट की परीक्षा के रिजल्ट के बाद ही इन पदों के लिए साक्षात्कार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग टैट पास नहीं थे, उन्होंने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर हाईकोर्ट से नए निर्देश आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें