फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Thu, 24 Jan 2013 11:50 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी का असर अभी तक खत्म होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में अभी तक मुख्य सड़कों को मिलाकर 76 सड़कें बंद हैं। किन्नौर, लाहौल से लेकर ऊपरी शिमला में बस सेवा अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। ताजा हिमपात के बाद कुल्लू जिला में पटरी से उतरी विद्युत और पानी की व्यवस्थाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में फंसे लोगों और मरीजों को सरकार ने बुधवार को राहत दे दी। कुल्लू से लाहौल स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर ने तीन उड़ानें भरकर मरीजों सहित कुल 120 लोगों को लिफ्ट किया।
 
शिमला के रामपुर उपमंडल में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। यहां जहां तक संभव हो रहा है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। हालांकि, रामपुर-मंडी रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। उधर, रोहड़ू में अस्सी फीसदी ग्रामीण रूट अभी भी बंद हैं। बर्फ में फंसी करीब बारह बसों को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। करीब सत्तर फीसदी बिजली को बहाल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


उधर, किन्नौर में भी लिंक मार्ग बंद पड़े हैं। बिजली सहित दूरसंचार व्यवस्था भी ठप पड़ी है। ऊपरी शिमला से लेकर प्रदेश भर की सड़कों को साफ करते समय लोक निर्माण विभाग को चार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। ऊपरी शिमला के चौपाल, रोहडू सहित कई इलाकों में अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। परिवहन निगम की दर्जनों बसें छह दिन से फंसी हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 76 के लगभग सड़कें बंद हैं। इन्हें बहाल करने के लिए दिन रात मशीनें और मजदूर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें