फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से हिमाचल में सौ से अधिक सड़कें बंद

Wed, 23 Jan 2013 10:35 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण सौ से अधिक सड़कें मंगलवार को भी बंद रहीं। कई छोटे संपर्क मार्ग अलग से अवरुद्ध हैं। ऊपरी शिमला को जोड़ने वाले एनएच-22 सहित कई सड़कों पर पांचवें दिन भी बसें नहीं चल पाईं।
विज्ञापन


किन्नौर में रल्ली के पास सड़क ल्हासा गिरने से बंद है। बर्फ हटाते वक्त पत्थर गिरने से एक कनिष्ठ अभियंता सहित आधा दर्जन मजदूरों को चोटें आई हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात कर सकता है। निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

शिमला-रोहड़ू राजमार्ग पर छह दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो सका। हालांकि, निगम वाया त्यूणी बस को शिमला भेज रहा है। रोहड़ू डिपो की बारह बसें ग्रामीण रूटों पर फंसी हैं। कुछ रूटों पर बसें भारी बर्फबारी के चलते आधे रास्ते तक ही सफर तय कर पा रही हैं। क्षेत्र के करीब 85 ग्रामीण रूटों पर यातायात ठप है।
विज्ञापन


छह दिन से अंधेरा
वहीं, चौपाल उपमंडल में भी छह दिन से अंधेरा है। रोहड़ू में बीस फीसदी ट्रांसफार्मरों तक ही बिजली बहाल की जा सकी है। 780 ट्रांसफार्मरों तक अभी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। उधर, कुल्लू के आनी में 35 ट्रांसफार्मर पूरी तरह बंद पड़े हैं। सिरमौर के शिलाई की ग्राम पंचायत बाली कोटी के सात गांव चार दिन से अंधेरे में डूबे हैं।

किन्नौर में लगभग 50 सड़कें भारी हिमपात के चलते अवरुद्ध हैं। बर्फ हटाने के लिए चार सौ मजदूर और 32 मशीनों को तैनात किया गया है। एनएच-22 पर चौरा से वांगतू तक यातायात बहाल कर दिया गया है।

कुल्लू-मनाली हाईवे पर बस सेवा बहाल
छह दिन बाद मंगलवार को कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर बस सेवा बहाल हो गई है, लेकिन 40 मार्ग बंद पड़े हैं। कुल्लू से अलग-थलग पड़ी 58 पंचायत के लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हिमपात के चलते जलोड़ी दर्रा बंद है। जलोड़ी दर्रा समेत 37 किलोमीटर के दायरे में बर्फ पड़ी है। बर्फ को समेटने में काफी समय लगेगा। बुधवार से किन्नौर में कड़च्छम से रामपुर और पोवारी से रल्ली के लिए ब्रेक-ब्रेक में एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो सकती है।

राज्य लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता प्रदीप चौहान ने कहा कि सड़कों से बर्फ हटाने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी का पर्याप्त स्टाफ काम में लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें