फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Online Fraud Case: रिटायर्ड HAS अधिकारी से हुई ठगी मामला, सीज खातों से 19 लाख पीड़ित को देने के आदेश

Wed, 02 Oct 2024 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जिला हमीरपुर में सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी से हुई 73 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के सीज खातों से 19 लाख रुपये पीड़ित के खाते में रिलीज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
मंडी जिला अदालत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी से हुई 73 लाख की ठगी के मामले में मंडी जिला अदालत ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने पुलिस को आरोपियों के सीज खातों से 19 लाख रुपये पीड़ित के खाते में रिलीज करने के आदेश दिए हैं। ठगी का मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य रेंज मंडी ने आरोपियों के वह खाते सीज किए थे, जिनमें उन्होंने पीड़ित से लिए पैसे ट्रांसफर करवाए थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और राजस्थान के बैंकों में खुलवाए गए सात खातों में 21 लाख पड़े हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी कोर्ट में दी थी। इस बीच, पीड़ित ने अदालत में आवेदन दिया और आरोपियों से खातों से राशि रिलीज करवाने की मांग की थी।

13 सितंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य रेंज मंडी में मामला दर्ज किया गया था। हमीरपुर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने सीबीआई के अधिकारी बन उसके बैंक खातों का आतंकी गतिविधियों में प्रयोग का डर दिखा उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा गया और 73 लाख रुपये ठगे। मामला दर्ज होने के कुछ घंटे के बाद ही पुलिस ने चार विभिन्न राज्यों में स्थित बैंकों के सात खातों में 21 लाख रुपए सीज करवा दिए।
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य रेंज मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि कोर्ट ने 19 लाख की राशि के रिलीज करने के आदेश दिए हैं। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य रेंज मंडी में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। थाने में बीस लाख से अधिक के ठगी के मामले की जांच हो रही है। ठगी के एक मामले में पुलिस पंजाब में दबिश देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें