फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चलने फिरने में असमर्थ महिला ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत बूथ नंबर 72 ककडिय़ाणा में बुधवार को 77 वर्षीय बीमार महिला रमला देवी पत्नी अनिरुद्ध डोगरा ने व्हील चेयर पर जाकर मतदान किया। रमला देवी दस वर्षों से अस्वस्थ हैं तथा चलने फिरने में असमर्थ हैं। इस कार्य में रमला देवी के बेटे प्रोफेसर मनोज कुमार और बहू ने उसे व्हील चेयर पर बैठाया और पोलिंग बूथ तक लाकर मतदान करवाया। उनके इस कार्य में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता गीता देवी ने भी पूर्ण सहयोग किया।
विज्ञापन






100 फीसदी दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी 80 वर्षीय की माता के साथ मतदान किया

हमीरपुर। ग्राम पंचायत भगेटू में स्थापित बूथ नंबर 85 में सौ फीसदी दिव्यांग राजन कुमार ने अपनी 80 वर्षीय माता प्रीतो देवी के साथ मतदान किया। राजन कुमार ने अपने दृढ़ निश्चय और साहस से मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उनकी माता प्रीतो देवी जो अपनी आयु और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद अपने बेटे के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचीं और इस अवसर को और भी खास बना दिया। मतदान के बाद राजन कुमार ने कहा कि हमारा मत हमारे भविष्य का निर्माण करता है। हमें कभी भी अपनी शारीरिक चुनौतियों को अपने कर्तव्यों से अलग नहीं होने देना चाहिए और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें