फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, 12 पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिनोटिफाई करने के बजाय स्कूलों को किया जाएगा मर्ज
विज्ञापन

पांच से कम संख्या के बीच वाले स्कूलों को किया जाएगा शिफ्ट
सत्र 2023-24 में जिलाभर के 20 स्कूल हो चुके हैं डिनोटिफाई
स्कूलों को एक साथ जोड़ने के लिए किया जाएगा अन्य जगह मर्ज
बवीता चंदेल
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिलाभर के पांच से कम संख्या वाले स्कूल अन्य नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट होंगे। शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशक से जिलाभर के सरकारी स्कूलों का डाटा मांगा है। अब स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर स्कूलों को खोलने और उन्हें मर्ज करने का निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को प्रथम चरण में मर्ज किया जाएगा, जहां आसपास में सरकारी स्कूल स्थित होंगे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को साथ लगते स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। जहां पर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और शिक्षक ड्यूटी दे सकेंगे। वर्तमान में जिलाभर के सरकारी स्कूलों में जेबीटी से लेकर टीजीटी और प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व भी प्रदेश सरकार की ओर से जिला हमीरपुर के 20 स्कूलों को कम छात्र संख्या के चलते डिनोटिफाई करके बंद कर दिया गया था। ऐसे में एक दर्जन और प्राथमिक स्कूलों के बंद होने का खतरा बना हुआ है। जिला स्तर पर कर्मचारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या रिपोर्ट बनाने में लगे हुए हैं। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले इन स्कूलों में एक से छह और सात के बीच विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। कम संसाधनों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्य किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई भी परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं, सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरा जा सके।
विज्ञापन

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय को स्कूलों का डाटा भेजा जा रहा है। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही स्कूलों को मर्ज करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें