फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी को घसीटते हुए ले गई कार चालक महिला, दो घायल, एक राहगीर भी आया चपेट में

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में डंगक्ववाली के पास सड़क दुर्घटना में गिरी स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
डांगक्वाली के पास अनियंत्रित हुई कार, दिव्यांग व्यक्ति और किशोर हुआ घायल
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में डांग्क्वाली के पास सुबह 11:30 बजे हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत वीरवार को डांगक्वाली के पास एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार दिव्यांग व्यक्ति और एक किशोर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं, साथ में पेंट की बाल्टी लेकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को भी चपेट में ले लिया और सारा पेंट नीचे गिर गया। जानकारी के मुताबिक कार डांगक्वाली से नीचे की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी दलजीत सिंह निवासी सिहाल ने बताया कि वह डांगक्वाली के पास निजी दुकान में कार्य करते हैं। सुबह 11:30 बजे के करीब डांगक्वाली के पास एक तेज रफ्तार कार गलत दिशा से आ रही थी।
विज्ञापन



इस दौरान कार सवार महिला चालक ने ऊपर ही ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और स्कूटी को घसीटते हुए नीचे ले आई। इस घटना में एक बच्चा, स्कूटी सवार और राहगीर भी कार की चपेट में आ गया। कार चालक महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार गांव सिहूणी के रूप में हुई है। हादसे में मिलाप चंद (65) पुत्र महंत राम चौहान निवासी कोट, साहिल (16) पुत्र राजेश कुमार निवासी कोट घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज करवाया गया जा रहा है। जबकि एक राहगीर ठीक है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि कार चालक महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें