फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी चौक पर विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
एसडीएम भोरंज को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वीरवार को उपमंडल भोरंज के बस्सी चौक पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष गुंजन गौतम ने राष्ट्रपति को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित किया। भोरंज के बस्सी चौक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, धर्म प्रसार और अन्य सभी आयामों के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के सह मंत्री पंकज भारतीय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में भारत के पड़ोस में सभी इस्लामिक देशों में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स तैनात करने की भी मांग की गई। दुर्गा पूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं हुई। हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल अपवित्र कर तोड़ दिए। कई मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए दबाव बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं को मुआवजा दिलाने, दोषियों को सजा दिलवाने, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने का बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रूपलाल, उपाध्यक्ष डॉ. कुलवंत शर्मा, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख विनोद शर्मा, जिला मंत्री संजय गोस्वामी, जिला सह मंत्री विश्वनाथ ठाकुर, बजरंग दल संयोजक डॉ. आदर्श, मातृ शक्ति संयोजक अनीता ठाकुर, दुर्गा वाहिनी संयोजक पल्लवी चंदेल, भोरंज प्रखंड सह मंत्री विपिन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें