फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में विकास और प्रिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलास्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन सिंथेटिक ट्रैक अणु में रविवार को किया गया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने यह प्रतियोगिता करवाई। मुख्य उप सचेतक एवं भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। फिट इंडिया हिट इंडिया कैंपेन के अंतर्गत इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के माध्यम से नशा मुक्त भारत का भी संदेश भी दिया गया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान पंकज भारतीय ने बताया कि एथलेटिक्स की विभिन्न श्रेणियों में 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 1975 से 1995 तक राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ मुकाबले में विकास कुमार प्रथम, नकुल कुमार द्वितीय और आदित्य तृतीय रहा।
400 मीटर दौड़ में अमित कुमार प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में साहिल शर्मा प्रथम, दस हजार मीटर दौड़ में साहिल शर्मा प्रथम, लंबीकूद में रोहित ठाकुर प्रथम, 20 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के 100 मीटर दौड़ मुकाबले में प्रिया ठाकुर प्रथम, 400 मीटर में मनिषा कुमारी प्रथम, 1500 मीटर में मधु प्रथम रही। देर शाम तक चले मुकाबले में विजेता रहे प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें